पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी, एसडीएम, सिटीएम, नप चेयरमैन व सचिव ने की सफाई, 12 घंटे में उठवाया 20 ट्रॉली कूड़ा

डीसी, एसडीएम, सिटीएम, नप चेयरमैन व सचिव ने की सफाई, 12 घंटे में उठवाया 20 ट्रॉली कूड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार सुबह सुबह नागरिक बाजार में निकले तो शहर बदला बदला नजर आया। शुक्रवार को जहां गंदगी के ढेर थे वहां शनिवार को सफेदी नजर आ रही थी।

गौरतलब है कि नप कर्मचारियों की नौ मई से हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे। शहर से कचरे को उठाने के लिए दो दिन पहले हरकत में आए डीसी व नप चेयरमैन समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने रात दो बजे तक स्वयं खड़े होकर बाजारों में सफाई करवाई। उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन हो गई है।

शहरवासियों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए डीसी डॉ. सिंह ने योजनानुरूप स्वयं सफाई की कमान संभाली। शुक्रवार रात को एक बार फिर से सफाई अभियान चलाया गया। डीसी ने एसडीएम, सिटीएम, नप चेयरमैन व सचिव आदि को साथ लेकर कूड़े का उठान करवाया। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह हुई सफाई में 20 ट्राली कचरे योजनानुरूप उठाकर निर्धारित स्थान पर डाला गया। इस अवसर पर नप चेयरमैन रणसिंह यादव, सचिव राजेश महता, सफाई निरीक्षक संजय सिंह व विकास कुमार, जेई सौहार्द, एआईपीआरओ सुरेंद्र सिंगल, व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश शर्मा, सचिन जूस वाला, मदनलाल जूस वाला, बिल्लू बादशाह, विजय तंवर, सतपाल यादव आदि ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में अपना योगदान दिया।

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हांसी चौक पर लगे गंदगी के ढेर की गंदगी उठाकर ट्रैक्टर ट्राॅली में डालते डीसी डॉ. अंशज सिंह, सिटीएम महेश कुमार, एसडीएम सतीश कुमार, एआईपीआरओ सुरेंद्र सिंगल।

शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह इन इलाकाें में हुई सफाई

रात 10 बजे घंटाघर चौक से शुरू हुआ सफाई अभियान सराय चौपटा, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, भगत सिंह मार्केट और अशोका रोड से रात दो बजे तक चला। शनिवार सुबह छह बजे फिर डीसी के नेतृत्व में हांसी गेट क्षेत्र, नया बाजार रोड स्थित बागड़ी मार्केट, रामबाग रोड, रेस्ट हाउस व ईएसआई अस्पताल तक चलाकर कचरा एकत्रित कर ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। सुबह चले अभियान में केएम स्कूल की चतुर्थ श्रेणी व आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

एक तरफ राहगिरी तो दूसरी तरफ चलाया जाएगा सफाई अभियान

रविवार योजनानुरूप एक तरफ जहां हुड्डा पार्क के सामने लोगों को राहगिरी के दौरान मनोरंजन का नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। राहगिरी कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हो जाएगा। डीसी डाॅ. अंशज सिंह ने बताया कि राहगिरी एक तरह से लोगों के लिए मनोरंजन का नया प्लेटफॉर्म है। दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाना भी जरूरी है। दोनों ही कार्यक्रमों में लोगों में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से इन दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन 22 को

नगर परिषद के सामने शनिवार योजनानुरूप 11वें दिन हड़ताली कर्मियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। शनिवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश शास्त्री, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, राष्ट्रीय महासचिव श्रीकुमार ने हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे। हड़ताल का नेतृत्व जिला प्रधान कमल कांगड़ा ने किया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा सरकार डंडे के दम पर राज को चलाना चाहती है। सरकार व ठेकेदार कच्चे कर्मचारियों के ईपीएफ, ईएसआई के करोड़ों रुपयों को डकार गई है। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में 22 मई को देशभर के 742 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

शहरवासियों ने की अभियान में मदद

नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सेक्टर 13-23 के प्रधान रामकिशन शर्मा व महेंद्र सिंह श्योराण ने भगत सिंह चौक व आसपास के एरिया में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि हमें अपने आस-पड़ोस को साफ व स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर धर्मपाल वैद्य, महेंद्र सिंह, ताराचंद, शिव कुमार, ओम प्रकाश आदि थे। दूसरी ओर आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों जयसिंह, मुकेश, ललित, गौरव, हंसराज, मुकेश शर्मा आदि ने मैनेजर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बैंक व महम गेट क्षेत्र में सफाई करके अपना योगदान दिया।

सभी का सहयोग जरूरी: डीसी

शहर की सफाई व्यवस्था को चरमराने नहीं दिया जाएगा। सरकार से 200 कर्मचारी रखने की अनुमति मिली है। उन्होंने भिवानी के व्यापार मंडलों व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में अपना सहयोग देने की अपील की है। सभी के सहयोग से शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है।’’ -डॉ. अंशज सिंह, डीसी

खबरें और भी हैं...