भिवानी-लाेहारू मुख्य मार्ग पर चारा मंडी के नजदीक बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तम नगर निवासी जगदीश बाजार से पैदल अपने घर उतम नगर जा रहा था। जब वह चारा मंडी के पास पहुंचा तो सड़क पार करते समय एक बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व जगदीश सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जगदीश ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार गांव देवसर निवासी दीपक घायल हो गया। जांच अधिकारी एचसी विकास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।