पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हार्डवेयर सेनेटरी स्टोर और दुकान के ताले तोड़कर चुराया सामान

हार्डवेयर सेनेटरी स्टोर और दुकान के ताले तोड़कर चुराया सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंढ़ाल-भिवानी राेड स्थित हार्डवेयर सेनेटरी व एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर चोर वाटर मोटर व बैटरी समेत लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

हार्डवेयर सेनेटरी स्टोर संचालक गांव घुसकानी निवासी बलजीत ने बताया कि वह शाम साढ़े अाठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे तथा शटर उठा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पानी की मोटर समेत लगभग दो लाख का सामान गायब था। इसी रात चारों ने साथ लगती विजय कुमार की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां से भी कुछ समान चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

ये समान हुआ चोरी

पांच बिजली की मोटर, दो बैटरी, 200 टोंटियां, बाथरूम फव्वारा के दो बंडल।

दो बंडल एल्युमिनियम की जाली, स्टोर में रखी पांच हजार की नकदी।

दुकान से एक एम्पलीफायर, एक स्पीकर, दो स्टैंड चोरी।

घरों के बाहर से दो गाड़ी चोरी

भिवानी | तोशाम क्षेत्र से चोर अलग अलग स्थानों से दो गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तोशाम से चोर सरजीत सिंह नामक व्यक्ति के मकान के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी चोरी कर ले गए। गाड़ी मालिक सरजीत ने बताया कि शाम आठ बजे उसने गाड़ी खड़ी की थी। अगले दिन सुबह चार बजे उठकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली। उसने तुरंत पुलिस में वीटी करवाई। उसके बाद भी गाड़ी को कोई सुराग नहीं मिला। इसके अलावा चोर गांव आजाद नगर से घर के बाहर खड़ी टाटा कंटेनर चोरी कर ले गए। गांव खरकड़ी निवासी संजय ने बताया कि उसकी गाड़ी को चालक गांव जुई खुर्द निवासी राजेश गांव आजाद नगर लेकर गया था। उसने अपने परिचित दयानंद नामक व्यक्ति के घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी और चालक राजेश शाम को अपने घर चला गया। सुबह चालक आया तो गाड़ी नहीं मिली। रात को अज्ञात व्यक्ति गाड़ी को चोरी कर ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर गाड़ी को काफी तलाश किया। कोई सुराग न लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एचसी राजेश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...