पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 55 हजार रुपये एेंठने वाला क्लर्क गिरफ्तार

परीक्षा में नकल कराने के नाम पर 55 हजार रुपये एेंठने वाला क्लर्क गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली ओपन शिक्षा बाेर्ड के दसवीं कक्षा के बाल भवन स्कूल परीक्षा केंद्र पर पैसे लेकर नकल करवाने के मामले में पुलिस ने ड्यूटी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकल कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से वसूल की गई 55 हजार की नकदी भी बरामद की है।

छह अप्रैल को गांव बड़दु चैना निवासी चंदन सिंह ने पुलिस व शिक्षा विभाग को सूचना दी थी कि दिल्ली ओपन बोर्ड के बाल भवन परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी स्टॉफ दस-दस हजार रुपये लेकर परीक्षार्थियों को नकल करवा रहा हैं। सूचना पर शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारी की टीम ने पुलिस के साथ परीक्षा केंद्र पर छापा मारा और स्टाॅफ सदस्यों को रंगें हाथों पकड़ लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शुक्रवार रात पुलिस ने मामले में गांव निमड़ीवाली निवासी क्लर्क रामअवतार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 55 हजार की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...