पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालुवास में जमीन के लिए बेटे ने बुजुर्ग पिता को डंडों से पीटा, मामला दर्ज

कालुवास में जमीन के लिए बेटे ने बुजुर्ग पिता को डंडों से पीटा, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालुवास में बेटे ने जमीन के लिए बुजुर्ग पिता की डंडे मारकर पिटाई की। घायल पिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायल 76 वर्षीय अमर सिंह ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि लड़का अशोक उससे अलग मकान के चौबारे में परिवार समेत रहता है। शाम सात बजे वह सोया हुआ था, तभी उसका लड़का अशोक उसके पास आया और डंडों से पिटना शुरू कर दिया। वह किसी तरह उससे बचकर घर से बाहर निकला और पड़ोस के लोगों ने उसे अशोक से बचाया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए। घायल ने बताया कि उसका लड़का जमीन को लेकर उससे रंजिश रखता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। जांच अधिाकारी अजमेर सिंह बताया कि घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...