बाजार में भानजे के साथ कपड़े खरीदने अाए एक बुजुर्ग की जेब से दो महिलाएं 36 हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव कुड़ल निवासी ओमप्रकाश शर्मा न्यू भारत नगर से ऑटो में बैठकर भानजे के साथ घंटाघर चौक पहुंचा। यहां से वह कपड़ा खरीदने के लिए बाजार में गया। शहर थाना के सामने एक दुकान से कपड़ा खरीदने के बाद पैसे देने चाहे तो उनकी जेब में रखे 36 हजार रुपये नहीं मिली। ओमप्रकाश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 75 वर्षीय ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह ऑटो में बैठकर आ रहा था तो रास्ते में हांसी गेट पर दो महिलाएं ऑटो में सवार हुई थी।
इसी दौरान महिलाओं ने ऑटो में ही हांसी गेट से घंटाघर के बीच उसकी जेब से हाथ की सफाई से जेब से 36 हजार निकाल लिए। वह घरेलू काम के लिए पैसे लेकर आया था। सूचना पर पुलिस ने शहर में दोनों महिलाआें की तलाश की लेकिन महिलाओं का कोई सुराग नहीं मिला। जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।