गवर्नमेंट कॉलेज में युवक पर हमला, केस दर्ज
भिवानी | हांसी रोड स्थित राजकीय काॅलेज में चार युवकांे अपने साथी के इंतजार में खड़े एक युवक पर पंच से हमला कर दिया। साथी छात्र के मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी प्रयाग ने बताया कि उसके दाेस्त हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक का राजकीय काॅलेज में पेपर था। वह शाम पांच बजे अपने दोस्त को लेने के लिए कॉलेज के बाहर इंतजार कर रहा था। तभी चार युवक उसके पाए और उस पर पंच से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके चेहरे पर पंच से कई वार किए। तभी उसका दोस्त व युवक मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग गए। घायल ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश व विवाद नहीं है। वह हमलावर युवकों को नहीं पहचानता। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।