पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूषित अापूर्ति से पेयजल संकट

दूषित अापूर्ति से पेयजल संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूषित पेयजल समस्या से शहर के कई हिस्सों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। नगरवासी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके है, यहां तक बंधक बनाकर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ पर दूषित पानी भी डाल चुके हैं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में अब भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

शहर के नया बाजार क्षेत्र समेत एक दर्जन से अधिक कॉलोनी व मोहल्लों में गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। जो किसी काम नहीं आ रहा है। ऐसे हालातों में लोगों को कैंपर का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

ये हो सकता है समाधान

शहर की पुरानी हो चुकी पाइप लाइन को बदले।

पानी सप्लाई के पाइपों के ज्वाइंट को चेंज किया जाए।

टूटी पाइप लाइनों को जोड़ा जाए।

नालियों से गुजरने वाली पेयजल लाइनों को हटाया जाए।

मेन लाइन से घरों में जाने वाली लोहे की जर्जर हो चुकी पाइपों को बदले।

टूटी हुई सीवर लाइन को भी दुरुस्त किया जाए।

यहां है दिक्क्त

नया बाजार, बर्तन बाजार, नाई कलालों की गली, कृष्णा कॉलोनी, पतराम गेट, मुरारी सिनेमा रोड, कन्हैया राम अस्पताल क्षेत्र, प्रजापत मोहल्ला, बावड़ी गेट आदि क्षेत्रों में पिछले दो महीनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।

बदलेंगे पुरानी लाइन

जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुभाष यादव ने बताया कि जर्जर व पुरानी हो चुकी लाइनों को बदला जाएगा। पेयजल सप्लाई के ज्वाइंट को भी चेंज किया जाएगा। अगले हफ्ते तक कार्य शुरू करवाया जाएगा।

बर्तन बाजार स्थित नाइक्लालो की गली में पेयजल सप्लाई में आए गंदे पानी को दिखातीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...