हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की दो दिवसीय 59वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन अंडर-11, 15 व ओपन आयुवर्ग में कई रोमांचक मुकाबले हुए। तीन दौर के मुकाबले के बाद कई नेशनल खिलाड़ी शह-मात के खेल-युद्ध में शानदार खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंचे। चैंपियनशिप में भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, करनाल समेत 7 से अधिक जिलों के 130 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि जिले की टीम में वही चयनित होगा जो एचसीए के नियमानुसार सर्वाधिक मुकाबले जीतेगा। शनिवार को तीसरे राऊंउ तक मुकाबले करवाए गए। सेमीफाइनल व फाइनल चक्र के मुकाबले रविवार सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
पहले दिन ये रहे परिणाम
उच्च वरीयता प्राप्त झज्जर की अंजलि ने भिवानी के पंकज को हराया। चरखी दादरी के दीपेन्द्र ने भिवानी के प्रवीन को रोमांचक मात दी। तोशाम की स्नेहा ने भिवानी के मनीष, भिवानी के प्रथम ने आर्यन, बलकरा दादरी के अरुण ने भिवानी के रक्षित, भिवानी की स्वीटी ने अटेली के जतिन को करारी शिकस्त दी। भिवानी के लक्ष्य ने अदित्य को ड्रॉ पर रोक दिया। ओपन वर्ग में शनिवार को हुए मुकाबलों के ओपन मिक्सड वर्ग में झज्जर की नेशनल खिलाड़ी अंजलि ने भिवानी के पंकज, चरखी दादरी के नेशनल खिलाड़ी दीपेन्द्र ने भिवानी के प्रवीण, भिवानी के सचिन ने रोहतक के हर्षित, भिवानी की स्वीटी ने अटेली के जतिन, चरखी दादरी के हिमांशु ने भिवानी की रीना, चरखी दादरी के नेशनल खिलाडी केशव ने भिवानी की श्वेता, भिवानी के रविश ने बापोड़ा के डोमेश कौशिक, तोशाम के रोहन ने अटेली के जतिन, तोशाम की स्नेहा ने भिवानी के मनीष, गांव बलकरा दादरी के सचिन ने भिवानी के निशान्त को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं अंडर-15 मिक्सड आयुवर्ग में भिवानी के प्रथम ने आर्यन, गांव बलकरा दादरी के अरूण ने भिवानी के रक्षित, तोशाम के आशीष ने हिसार के विक्रम, भिवानी के यशदीप ने महेन्द्रगढ के हर्ष, महेन्द्रगढ के योगेश ने भिवानी की आशिता, अटेली की पिंकी ने अंजल, भिवानी की मोनिका ने अटेली के विपिन को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-11 मिक्सड आयुवर्ग में भिवानी के विवेक ने आशीष, भिवानी के अक्षय ने रिम कुमार को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
हलवासिया विद्या विहार में शतरंज प्रतियोगिता में एक दूसरे का मात देने के लिए चाल चलती खिलाड़ी, साथ में एचसीए के महासचिव कुलदीप अकेला।
स्टेट के लिए चयन
स्पर्धा का आयोजन हरियाणा ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में एससीए की ओर से किया जा रहा है। एचसीए महासचिव कुलदीप ने खिलाड़यों को शतरंज के नए नियमों से अवगत कराया। विजयी खिलाड़ियों में से ही जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जून में भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक दिवान चंद रहेजा, प्राचार्य रमाकांत शर्मा, बीजेपी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गोयल आदि थे।