भिवानी | बहुजन सम्यक संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार काे राजीव कालोनी स्थित अंबेडकर भवन में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल इंकम टैक्स कमिश्नर प्रीता हरित आईआरएस ने शिरकत की।
प्रीता हरित ने बताया कि बाबा साहेब की विचारधारा को अपनाकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के तीन मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो के नारे के साथ-साथ अब राजनेता बनो का नारा दिया। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए जिददी और मेहनती होना जरूरी है। दोनों के बगैर सफलता हासिल नहीं की जा सकती। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रीता हरित को तलवार व पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा व खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने प्रतिभावन बच्चों को उन्हाेंने सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट शिवकुमार बेडवाल, एडवोकेट नरेंद्र कांटीवाल, एडवोकेट अरविंद सिंगला, सुरेंद्र, कुलदीप एडवोकेट, सूरजभान पालीवाल, रामौतार, रामनारायण एडवोकेट, राकेश, श्यामसुंदर, नरेंद्र अादि मौजूद थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित को तलवार भेंट करते एडवोकेट शिवकुमार, एडवोकेट अरविंद सिंगला, सुरेंद्र टिटाणी व अन्य।