भिवानी | डॉ. अजय सिंह सिंह चौटाला ने आज पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा उनके साथ कम से कम एक घंटा बताया। इसके बाद चौटाला सेक्टर 13 स्थित विजय गोठड़ा के आवास पर गए तथा वहां भी समर्थकों से काफी देर तक बातचीत की। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश गोरा, सुनील लांबा, बलदेव सिंह घणघस, कुलवंत कोटिया, मनमोहन भुरटाना, विजय पंचगांवा, जितेंद्र शर्मा व मनोज यादव समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि चौटाला 21 दिन की पैरोल पर आए हुए हैं।