भिवानी| महम रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय के प्रांगण में चल रहे नि:शुल्क योग शिविर में शनिवार काे शनिवार को सातवें दिन मुख्यातिथि के रूप में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विशाल बंसल व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन आनंद पहुंचे। शिविर में सातवें दिन का शुभारंभ दीप प्रज्जवल के साथ मुख्यातिथियों ने किया। कार्यकारी अभियंता विशाल बंसल ने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है जिसे अपना कर न केवल हम स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि अन्य लोगों को जीवन जीने की सही प्रेरणा भी दे सकते हैं।