भिवानी | ढाणा नरसान में पुलिस ने शनिवार देर शाम छापेमारी कर एक हजार से अधिक पेटी देशी व अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस के अनुसार मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली थी कि ढाणा नरसान में अवैध शराब की बिक्री चल रही है। इस पर पुलिस ने एक्साइज टीम को साथ लेकर गांव में शराब के ठेके पर छापा मारा और भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। बताया जा रहा है कि यह शराब पंजाब से लाई गई थी।