भिवानी | विश्वकर्मा शिक्षा एवं कल्याण समिति के कार्यकारिणी के गठन के लिए पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन करने के लिए 3 जून को होने वाले चुनाव के लिए 26 मई को नया बाजार स्थित जांगड़ा धर्मशाला में सायं 4 बजे तक अपना नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी सेवानिवृत कैप्टन नत्थूराम जांगड़ा की अध्यक्षता में जमा होंगे। यह जानकारी देते हुए तदर्थ कमेटी संयोजक मनफूल सिंह ने बताया कि प्रधान, 5 उपप्रधान, महासचिव, 4 सहसचिव, कोषाध्यक्ष, कानूनी सलाहकार, प्रचार मंत्री, संयोजक व 4 समिति सदस्य कार्यकारिणी पदों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए चिन्ह अलाट कर उम्मीदवारों की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी।