नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार
भिवानी | पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की सामान खरीदने के लिए कृष्ण काॅलोनी चौक पर आई थी। जब वह वापस घर आ रहा थी तो एक युवक ने उसका रास्ता रोक कर उससे अभद्र बातें करने का प्रयास किया। लड़की के विरोध जताने पर आरोपी ने छेड़छाड़ की। लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और मामले के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हनुमान ढाणी निवासी अविनाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।