अश्लील व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाली वीडियाे वायरल, मामला दर्ज
भिवानी | जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने वाली वीडियाे वायरल करने पर पुलिस ने गांव बरालु निवासी एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गांव सिघानी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस मंे दी शिकायत में बताया कि गाव बरालु निवासी शक्ति सिंह नामक युवक ने अश्लील व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज को अपमानित करने व दंगा भड़काने वाली वायरल हुई वीडियो की गांव बरालु व आसपास गांवों में काफी चर्चा है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कर्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एचसी सोमवीर मामल की जांच कर रहे हैं।