पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्ज्वला दिवस पर बजीणा और ढाणा लाडनपुर में कार्यक्रम 20 को

उज्ज्वला दिवस पर बजीणा और ढाणा लाडनपुर में कार्यक्रम 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस को मनाया जाएगा। सहायक प्रबंधक अधिकारी बिक्री क्षेत्र रोहतक तुषार रहलन के निर्देशों को स्पष्ट करते हुए शुभम गैस सर्विस से ऑनर राज मन्हास व भिवानी गैस सर्विस से चौधरी दिलबाग सिंह ने बताया कि पीयर ग्रुप इंटरेक्शन के माध्यम से पूरे देश में 15 हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को इसके तहत गांव बजीणा स्थित राजपूत धर्मशाला व गांव ढाणा लाडनपुर में राजकीय स्कूल में एलपीजी के सुरक्षित और निरंतर उपयोग के उद्देश्य से अनुभव सांझा करने के साथ ग्राहक नामांकन कार्यक्रम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...