पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में रूबेला और खसरा टीकाकरण का बहिष्कार करने का लिया फैसला

मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में रूबेला और खसरा टीकाकरण का बहिष्कार करने का लिया फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी व दादरी के सभी एमपीएचडब्लू व एमपीएचएस मेल फीमेल ने मीटिंग की। जिला सचिव नवीन जांगड़ा ने बताया कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया की सरकार हमसे टीकाकरण का कार्य तो करवाती है परन्तु हमारी पोस्ट को टेक्निकल नहीं कर रही है। इसलिए सभी कर्मचारी ने 25 अप्रैल से शुरू होने वाले रूबेला, खसरा टीकाकरण का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बैठक की अध्यक्षता जिला दादरी प्रधान नफे सिंह व भिवानी जिला सचिव नवीन कुमार जांगड़ा ने किया। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार हमारी सभी जायज मांगों को नहीं मान लेती तब तक हम एमआर प्रोग्राम का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, रविंद्र, कुलदीप, सुनीता, रविश, विकास, मंदीप, सुनील, रमन, गीता, सुशीला, बलकेश, कंचन, सतवंती, महाबीर आदि मौजूद थे।

ये हैं मुख्य मांगें

मांगाें में ग्रेड पे 4200 करना, टेक्निकल पोस्ट घोषित करना, एफटीए बढ़ाना एमपीएचडब्लू व एमपीएचएस ￰क्रमशः 1000 व 2000 करना, एनएचएम के अंतर्गत एमपीएचडब्लू फिमेल व एमपीएचडब्लू मेल का वर्दी भत्ता लागू करने, एमसीएच इंसेटिव एनएचएम के￰ अंतर्गत एमपीएचडब्लू फिमेल सहित सभी एमपीएचडब्लू फिमेल व एमसीएच फिमेल को बिना शर्त देना, एनएचएम के अंतर्गत एमपीएचडब्लू फिमेल को￰ पक्का करने की नीति बनाना शामिल हैं।

टीम का करे सहयोग: अरोड़ा

बवानीखेड़ा | रूबेला एक ऐसी बीमारी है जो संक्रमण से फैलती है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति से दूसरों तक फैलने वाली बीमारी है। बीके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्राचार्य सुरेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि एेसी बीमारियों की रोकथाम के लिए हमें आगे आना होगा। इसके लिए टीका लगवाना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...