पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम्बेडकर छात्र मोर्चा ने रोष मार्च कर दुष्कर्मियों के लिए मांगी सजा ए मौत

आम्बेडकर छात्र मोर्चा ने रोष मार्च कर दुष्कर्मियों के लिए मांगी सजा-ए-मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ, उन्नाव व गुजरात में हुए नाबालिग बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में शहर में रोष मार्च निकाल कर सरकार से अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। मंगलवार को आम्बेडकर छात्र मोर्चा के सदस्यों ने घंटाघर चौक से रोष प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय में अधिकारियों को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

सिमरन नागर, आरती, सुलतान खटक, राममेहर रंगा, बिशंबर डाबला, राजेश ग्रेवाल, संजय रांगी, मंजीत सरोहा आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जल्द से जल्द संसद में ऐसा कानून बनाया जाए जिससे दुष्कर्म के आरोपियों को सीधी फांसी की सजा दी जा सके। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब तक ऐसा कानून नहीं बनाया जाएगा तब तक ये घटनाएं बंद नहीं होगी। उन्होंने केंद्र से सख्त कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके। दूसरी ओर राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ने भी बलात्कार की दोनों घटनाओं के प्रति रोष जताते हुए मंगलवार को लघु सचिवालय में एसडीएम सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए पीएम से मामलों में कठोर कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसे जघन्य अपराध ना हो सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू संघ से जुड़े कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

दुष्कर्मियों को फांसी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते अंबेडकर छात्र मोर्चा के सदस्य।

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

भिवानी|
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर देश और प्रदेश में बच्चियों एवं युवतियों के साथ दुष्कर्म, हत्या एवं गैंगरेप के खिलाफ महिला कांग्रेस की भिवानी जिला ग्रामीण इकाई ने मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला प्रधान प्रेमवती गोयत के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। चौधरी बंसी लाल पार्क के पास इकट्ठा होकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण जिला प्रधान प्रेमवती गोयत ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि बलात्कारी चाहे किसी भी हैसियत का हो उसको सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...