परशुराम जयंती पर मिताथल में रेस व रागनी कम्पीटिशन आज
भिवानी | गांव मिताथल में गुगाना जोहड़ पर स्थित परशुराम धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती के पावन पर्व पर समस्त ग्राम पंचायत व भगवान परशुराम युवा मंडल की अाेर ये 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे दौड़ प्रतियोगिता होगी, 9 बजे हवन, 10 बजे भंडारा तथा रात्रि 9 बजे रागनी कम्पीटिशन किया जाएगा। भगवान परशुराम युवा मंडल के प्रधान संजय शर्मा, विजय अत्री, मास्टर प्रताप शर्मा, मास्टर तेजराम शर्मा, घनश्याम शास्त्री, जगबीर शर्मा ने बताया कि लड़कों के लिए 800 व 1600 मीटर तथा लड़कियों के लिए 3 हजार मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2500 रुपये, द्वितीय को 1500 व तृतीय को 1100 रुपये नकद ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। रागनी कम्पीटिशन में विकास पहासौरिया, सुमित सातरोड व सुरेंद्र गिगनाऊ अपनी रागिनियों व भजनों के माध्यम से भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करेंगे।