सावधि ऋण स्कीम के तहत 9 लाख रुपये के चेक किए वितरित
भिवानी| हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण विभाग की अाेर से विद्या नगर स्थित जिला कार्यालय में सावधि ऋण स्कीम के तहत चैक वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम के निदेशक अशोक कनाैजिया ने की। कनोजिया ने विभाग की अाेर से क्रियांवित विभिन्न योजनाओं के तहत 13 लाभार्थियों को 9 लाख रुपये के चैक वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को बताया कि सरकार पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांगों के स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है। सरकार की अाेर से प्रदान की जा रही सहायता राशि का प्रयोग सही ढंग से होना चाहिए। सरकार ने जरूरमंद लोगों के स्वरोजगार एवं जीवन उत्थान के लिए ऋण संबंधी योजनाएं बनाई। इस अवसर पर एडवोकेट शंकर धूपड़, एडवोकेट धीरज सैनी, भारत भूषण, रमेश कुमार, पवन कुमार, नेक मोहम्मद, अली व विजय कुमार आदि मौजूद थे।