हनीफ खान रेल मैन ट्री अवार्ड से सम्मानित
भिवानी | भोपाल विधानसभा में रेल शपथ राष्ट्रीय समारोह मनाया गया। इसमें रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी थे। कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को रेलमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। नॉर्थ वेस्ट रेलवे जोन के बीकानेर डिवीजन में एसएससी चरखी दादरी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी हनीफ खान गेटमैन को ड्यूटी को निष्ठा व ईमानदारी से करने पर पीयूष गोयल ने रेल मैन ट्री अवार्ड से सम्मानित किया। हनीफ खान ने रेवाड़ी हिसार रेलवे लाइन पर मानहेरू स्टेशन के नजदीक एक पैट्रोल वाली गाड़ी जिसमें नीचे आग लगी हुई थी, को सजगता से ड्यूटी करते हुए रुकवाया और रेलवे को होने वाली बहुत बड़ी हानि से बचाया। इस दौरान रेलवे विभाग में अलग-अलग कार्य करने वाले 150 कर्मचारियों को सम्मानित किया।