पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बवानीखेड़ा में ही सरसों खरीद केंद्र बनवाने के लिए इनेलो ने मुख्यमंत्री ने नाम सौंपा ज्ञापन

बवानीखेड़ा में ही सरसों खरीद केंद्र बनवाने के लिए इनेलो ने मुख्यमंत्री ने नाम सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरसों की खरीद को लेकर बवानीखेड़ा खंड के गांवों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार की अनुपस्थिति में कानूनगो के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बवानीखेड़ा में सरसों खरीद केन्द्र बनाने, गन्ना व चने की फसल खरीदने की बात कही। इनेलो जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, राजबीर, जगदीश, रामफल फौजी, विकास, बलराज चौहान , मनमोहन भुरटाना, अजय कौशिक, अनिल नेहरा, प्रवीन हंस, दीपक आदि ने बताया डेढ़ महीने से भिवानी व तोशाम मंडी में सरसों की खरीद की जा रही है।

बवानीखेड़ा खंड के गांवों की खरीद तोशाम की जानी थी। परन्तु वहां बवानी खेड़ा के कई गांवों का आज तक एक बार भी नंबर नहीं आया, जबकि बवानीखेड़ा में भी अनाज मंडी है। हैफेड तथा वेयरहाउस के गोदाम व कर्मचारी भी है। फिर भी बवानीखेड़ा के साथ भेदभाव हो रहा है। पैसों की मजबूरी में किसानों को अपनी फसल 3200 से लेकर 3300 तक बेचनी पड़ रही है, जबकि समर्थन मूल्य 3900 व 100 रुपये बाेनस है। किसानों पर कई शर्तें थोपी गई है। वहीं दूसरी तरफ चने का भाव 4500 निर्धारित किया गया है परन्तु 15 दिन हो गए है। अभी तक कोई खरीद नहीं हो पाई। सरकार ने 200 रुपये गन्ने की खरीद का बांड भरवाकर गन्ना खरीदने से ही मना कर दिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जल्द बवानीखेड़ा में सरसों, गन्ने व चने की खरीद शुरू करवाने की मांग की।

बवानीखेड़ा खंड में खरीद न होने के विरोध में धरने को संबोधित करते इनेलो नेता विकास बड़सी।

खबरें और भी हैं...