घुसकानी से धान चुराने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
भिवानी | घुसकानी के खेतों से धान चुराने के मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि धान चोरी के आरोपी दिनोद के रहने वाले हैं। पुलिस ने छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिनोद निवासी रामा, विजय व अहम बंजारा के रूप में हुई। तीनों ने घुसकानी के खेतों से 14 नवंबर 2017 काे लाल सिंह नामक किसान के खेत से लगभग एक लाख कीमत की धान चोरी की थी।