डेढ़ माह में दूसरी बार साई के कबड्डी कोच के घर चोरी
भिवानी | मोहता फैक्ट्री के नजदीक कीर्ति नगर से चोर साई कबड्डी कोच के मकान के ताले तोड़कर बाइक व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने डेढ़ महीने में दूसरी बार कोच के घर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। पुलिस ने पहले की तरह चोरी का मामला दर्ज कर लिया लेकिन चोर व सामान का सुराग नहीं लगा पाई है।
साईं कबड्डी कोच धर्मपाल की प|ी कुलदीप कौर ने बताया कि नौ अप्रैल को उनके पति ड्यूटी पर सोनीपत चले गए और वह अपने मायके दुबलधन माजरा चली गई थी। सोमवार को उनकी पड़ोसन सुनीता ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे घर के ताले टूटे हुए हैं। वह अपने मायके से घर पर पहुंची ताे मैन गेट व अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था तथा कपड़े बिखरे पड़े थे। घर में कोई कीमती समान नहीं था। इसलिए चोर ज्यादा कुछ चोरी नहीं कर सके। चोर मकान से बाइक चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। कोच की प|ी कुलदीप कौर ने बताया कि 27 फरवरी को भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस समय चोर मकान से सोने-चांदी के भूषण समेत लगभग तीन लाख रुपये का कीमत सामान चोरी कर ले गए थे।