- Hindi News
- National
- शहर के टीआईटी स्कूल में बोर्ड चेयरमैन व उनके उड़नदस्ते ने आसलवास दूबिया के सरस्वती स्कूल में मारे छापे
शहर के टीआईटी स्कूल में बोर्ड चेयरमैन व उनके उड़नदस्ते ने आसलवास दूबिया के सरस्वती स्कूल में मारे छापे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डाॅ. जगबीर सिंह ने मंगलवार काे टीआईटी स्कूल व उनके उड़नदस्ते की टीम ने आसलवास दूबिया स्कूल में छापा मारा। छापे के दौरान बच्चों के पास बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें मिलीं।
शिक्षा बोर्ड में शिकायत मिल रही थी कि कई प्राइवेट स्कूल अधिक लाभ के लिए निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगा रहे हैं। इससे अभिभावकों की जेबें ढीली हाे रही हैं। जबकि बोर्ड स्वयं सस्ती दरों पर किताबें प्रकाशित करवाता हैं। बाेर्ड की पाठ्यपुस्तकें प्राइवेट पब्लिकेशन के अपेक्षा तीन गुना तक सस्ती हाेती है। बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को छापेमार कार्रवाई में उन्हें प्राइवेट प्रकाशन की पुस्तकें नहीं मिली है लेकिन यह छापेमार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बोर्ड चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि टीआईटी स्कूल में छापा मारा था। चेयरमैन उड़नदस्ते की टीम ने आसलवास स्थित सरस्वती स्कूल में छापा मारा। छापे के दौरान निजी प्रकाशक की पुस्तकें नहीं मिली।
प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाने की शिकायत पर 50 टीमें गठित, छापेमारी की