पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद दीपेंद्र सिंह धनाना में करेंगे 20 काे जनसभा

सांसद दीपेंद्र सिंह धनाना में करेंगे 20 काे जनसभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति रथ यात्रा का दूसरा चरण 3 जून को पानीपत के समालखा हल्के से शुरू होगा। जन क्रांति रथयात्रा के दूसरे चरण के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। 20 मई को सांसद गांव धनाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के लिए जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक एक रेस्ट हाऊस में की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संदीप सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार जिन वायदों और मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी उनसे वो विमुख हो चुकी है। कोई नया प्रोजेक्ट तो दूर की बात है पिछली कांग्रेस सरकार के समय पास हुए प्रोजेक्टों को पूरा नहीं कर पा रही है। आम जनता में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्हाेंने सभी कार्यकर्ताओं को 20 मई की धनाना जनसभा के लिए जिम्मेवारी सौंपी। जताई के सरपंच विजय सिंह ने बताया कि धनाना जनसभा में हजारों नागरिक भाग लेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र धानक, अभिजीत लाल सिंह, प्रदीप गुलिया, अनिल धनखड़, धीरज अखरिया, अजय वेद, संदीप खरकिया, अजीत बामला, अशोक कादयान, रूपेंद्र ग्रेवाल, प्रेमवती गोयत अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...