पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल हिमाचल मार्ग समिति ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

एसवाईएल हिमाचल मार्ग समिति ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसवाईएल हिमाचल मार्ग समिति की बैठक समिति अध्यक्ष एडवाेकेट जितेंद्र नाथ की अध्यक्षता में हुई। इसमें दक्षिणा हरियाणा के लिए पानी लाने पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि यह हरियाणा वासियों की जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा 1955 से लंबित है। इसे हल करवाने के लिए एसवाईएल हिमाचल मार्ग समिति ने इसका हल भाखड़ा डेम से वाया हिमाचल प्रदेश के रास्ते से निकाला है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से एसवाईएल का रास्ता केवल 67 किलोमीटर है जबकि वाया पंजाब से यह रास्ता 156 किलो मीटर है। वहीं पंजाब ने नहर बनाने के लिए जमीन नहीं दी। इसीलिए दक्षिण हरियाणा के पानी की समस्या को हल करने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया है।

कार्यकारिणी में ये लोग हुए शामिल

नरेंद्र दुर्जनपुर को जिला प्रधान, धर्मपाल महिला को उपप्रधान, रघबीर रौनात को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी को जिला महिला प्रधान, डॉ. शैले तिगड़ाना को सचिव, अजमेर निनान को सह सचिव, विनोद घंघाला सह सचिव, संदीप घंघाला को कोषाध्यक्ष, कृष्ण जाटूलुहारी को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में धीरू जीताखेड़ा, राधे बड़सी, दलीप ढाणी खास, महेंद्र नंबरदार, राजबीर दहिया तिगडाना, सुशील गोलपुरा, सुरेश दहिया खानक, हवासिंह लेघां, कृष्ण कुसंभी, कृष्ण रतेरा,आजाद सिंह बरार, सतपाल रंगा, बालकिशन ढिगावा जाटान,कृष्ण कुमार गागड़वास, संदीप घांघला, निशान व अर्जुन नीमड़ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...