पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में हवाओं का रुख बदलने से गर्मी बढ़ रही है। उत्तरी पश्चिमी दिशा से पाकिस्तान की तरफ से हवाएं चलने से गर्मी बढ़ रही है। बुधवार सुबह 11 बजे से ही सूर्य की तीखी किरणों के कारण नागरिकाें का घराें से बाहर निकलना भी मुश्किल रहा। जबकि बुधवार अलसुबह लगभग दो बजे बिजली की गर्जना के साथ शहर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबादी भी हुई थी। शहर में दाेपहर बाद तक तेज गर्म हवाएं चली। हवा में नमी की मात्रा 18 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रही।

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। इस वजह से गुरुवार से शनिवार तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट भी आएगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आने वाले दो दिन गर्मी लोगों को सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ कुछ जगहों पर सक्रिय होने जा रहा है जिस वजह से बारिश होगी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस व 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान भी .6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। गुरुवार काे अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के कारण हरियाणा में 16 मई से फिर मौसम बदल रहा है। 19 मई तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार है। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है। अगर मानसून की गति व दिशा सही रही तो हरियाणा में यह जून के तीसरे सप्ताह में पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून लगभग 25 जून से 5 जुलाई के बीच आता रहा है। प्री-मानसून की दस्तक जून के दूसरे सप्ताह के अंत तक हो जाती है।

खबरें और भी हैं...