बाल भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए पुलिस टीमों का गठन करेगी: एसपी
भिवानी| शहर में बाल भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। बच्चों व बच्चों की आड़ में भीख मांगने वाली महिलाओं को पुलिस की अाेर से जिला बाल संरक्षण कमेटी के समक्ष भेजा जाएगा। यह अभियान फिलहाल दो सप्ताह चलेगा।
एसपी गंगाराम पूनिया के मार्गदर्शन में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार काे बैठक की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण कमेटी के चेयरमैन डॉ. राजसिंह सांगवान व पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से तैयार की। बैठक में सांगवान ने बताया कि बच्चों द्वारा भीख मांगना एक सामाजिक बुराई है और यह किसी भी समाज के पतन की निशानी है। उन्होंने बताया कि शहर को बाल भिक्षावृति से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ-साथ सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
सार्वजनिक स्थलों व मिष्ठान भंडारों के आस-पास महिलाएं बच्चों के हाथों में बैलून थमाकर भीख मांगती है। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण कमेटी असहाय महिलाओं व बच्चों की मदद के लिए हर समय तैयार है।