राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर प्रतिभूति राशि की जब्त
राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता पाए जाने पर जिले में गत अप्रैल मास के दौरान एक राशन डिपू धारक की पांच हजार रुपए की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है।
डीसी डाॅ.अंशज सिंह ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग की अाेर से उपभोक्ताओंं को आवश्यक वस्तुओं का वितरण समय पर व मिलावट रहित करना सुनिश्चित करने के लिए राशन की सरकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर विभाग की अाेर से डिपाे धारकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल मास के दौरान निरीक्षण के समय एक डिपू में अनियमितता पाई गई, इसके आधार पर एक डिपाे धारक की प्रतिभूति पांच हजार रुपए की राशि जब्त की गई हैं। उन्हाेंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिले में कुल 666 दुकानें संचालित हैं, जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 537 तथा शहरी क्षेत्र में 129 सरकारी दुकानें हैं।