पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार मेले के लिए ब्लॉक स्तर पर बस सुविधा उपलब्ध कराई

रोजगार मेले के लिए ब्लॉक स्तर पर बस सुविधा उपलब्ध कराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू में 17 मई को होने वाले रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवक-युवतियों को यातायात की असुविधा नहीं होगी। उनको मेले में ले जाने के लिए प्रशासन की अाेर से बसों की व्यवस्था की गई है। एसडीएम एवं हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि जिलेभर से मेले में शामिल होने वाले युवक-युवतियों के लिए ब्लॉक स्तर पर बसों की व्यवस्था की गई है। मेले में शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को किसी प्रकार से असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि भिवानी डिपो से भी सुबह मेले के लिए विशेष बसें जाएंगी। जो भी युवक-युवती मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर हासिल करना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। उधर दूसरी ओर जिला रोजगार अधिकारी मंजू मान व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य लालचंद रेवाड़िया ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी सौंप दी गई है।

खबरें और भी हैं...