सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन 21 को
भिवानी. बिजली पानी की समस्या व बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 21 मई को भिवानी में सीएलपी लीडर किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के नेतृत्व में होने वाले जल अधिकार मटका फोड़ प्रदर्शन में अनेक महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। महिला कांग्रेस की शहरी जिला प्रधान मुकेश पहाड़ी ने कृष्णा कॉलोनी, दिनोद गेट, घंटाघर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए महिला कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। उन्होंने बताया कि हर तरफ पीने के पानी और बिजली के लिए लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं और सरकार आंख कान बंद किए हुए है। इस सरकार को जगाने के लिए किरण चौधरी व श्रुति चौधरी के नेतृत्व में 21 मई को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।