पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दादी राणी सती मंगलपाठ महोत्सव में गाए भजन

दादी राणी सती मंगलपाठ महोत्सव में गाए भजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | ज्येष्ठ मास की अमावस्या को अाजाद नगर चेजारों की धर्मशाला में दादी राणी सती मंगलपाठ महोत्सव बाला कौशिक की ओर से किया गया। मंगलपाठ महोत्सव का शुभारंभ पीके लाटा ने प्रथम नमन पितु-मात को बाद मनावा गणेश वंदना से की। इसके बाद लक्ष्मी माता की कद्र करो, भर देगी भंडारे सब्र करो भजन प्रस्तुत किया गया। पवन सोनी ने मां भगवती, भगवान शंकर व दादी राणी सती के भजन सुनाए। इस दौरान प्रियंका,ज्योति, रीना, रिंशु व मुकू ने झांकियां की प्रस्तुति दी। समापन पर प्रसाद वितरण कार्य किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी चांगिया, जगदीश, किरण आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...