पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगत सिंह चौक पर एसडीएम ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन

भगत सिंह चौक पर एसडीएम ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | सेक्टर 13 स्थित भगत सिंह चौक पर गर्मी के मौसम को देखते हुए राजेश, डाॅ. दिनेश, डाॅ. मुकेश ने वाटर कूलर लगाया। वाटर कूलर का उद्घाटन एसडीएम सतीश कुमार ने किया। एसडीएम ने बताया कि पानी से बड़ा धर्म कोई नहीं होता है। इसी उदे्श्य को लेकर बुधवार काे वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया है। उन्हाेंने बताया कि यहां से अनेक मजदूर व राहगीर गुजरते हैं। यह वाटर कूलर लगाकर अच्छा कार्य किया है। इससे पहले यहां कोई वाटर कूलर भी नहीं था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे भी इसी प्रकार के कार्य करें ताकि लोगों को अच्छा व स्वच्छ पानी मुहैया हो सके। इस अवसर पर सेक्टर-13 के प्रधान रामकिशन शर्मा, सेक्टर-23 प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण, डाॅ. फूल सिंह, रामकिशन, जाखड़, धर्मपाल वैद्य, पीटीआई ताराचंंद, रामधन जांगड़ा, विजेंद्र तंवर, धर्मपाल मुटरेजा, मुकेश गर्ग, डाॅ. सतबीर, ओम प्रकाश महता, कपूर सिंह, सुभाष, बनारसी, शिव कुमार, कृष्ण कुमार अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...