पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5200 में से पहुंचे 3200, 409 युवा कर पाए फिजिकल पास

5200 में से पहुंचे 3200, 409 युवा कर पाए फिजिकल पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | गांव तिगड़ाना के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सेना भर्ती रैली शुरू हुई। पहले दिन भर्ती प्रक्रिया में बुधवार को भिवानी, बवानीखेड़ा व लोहारू तहसील के तीन हजार 200 युवाअों ने भाग लिया। इनमें से 409 युवाओं ने फिजिकल परीक्षा पास कर परीक्षा के अगले चरण में प्रवेश किया है। सेना भर्ती के लिए भिवानी, बवानीखेड़ा व लोहारू तहसील के पांच हजार 200 युवाओं ने पंजीकरण किया था। इनमें से भर्ती के लिए बुधवार को 3200 युवा स्टेडियम में पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। 2000 युवा पंजीकरण कराने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में नहीं पहुंचे। 3200 युवाओं में से 409 युवा ही पांच मिनट 30 सेकंड के अंदर 1600 मीटर दौड़ पूरी कर पाए। जिन्होंने जिग-जैग बैलेंस टेस्ट व नौ फीट लंबी कूद की परीक्षा भी पास की है। शाम छह बजे तक भर्ती प्रक्रिया जारी थी। अभी युवाओं का मेजरमेंट टेस्ट, लंबाई, चैस्ट व वजन किया जाएगा। गुरुवार को भर्ती स्थल पर मेडिकल होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा।

खबरें और भी हैं...