भिवानी | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा के 81 विद्यार्थियों में से 19 छात्रों ने मैरिट और 40 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा सोनिया ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी के परीक्षा परिणाम समेत 10 विषयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। प्राचार्य नरेश कुमार ने प्राध्यापकों व अध्यापकों को निकट भविष्य में भी इसी प्रकार की खुशियोंं को सांझा करने के लिए प्रेरित किया।