भिवानी। जिला युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाकर 83 यूनिट रक्त किया। सोमवार को राजपूत धर्मशाला में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर लालसिंह व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत लालसिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाए और प्रमाण पत्र भेंट किए।