पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोर्ट में पत्नी के साथ की मारपीट

कोर्ट में पत्नी के साथ की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काेर्ट परिसर में केस के मामले में आई एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने कोर्ट में चल रहे खर्चे के केस को उठाने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में ग्वार फैक्ट्री के पीछे स्थित शिव कॉलोनी निवासी महिला कांता ने बताया कि उसने अपने पति ओमप्रकाश के खिलाफ कोर्ट में खर्चे का केस कर रखा है। इसी संबंध में वह सोमवार को कोर्ट परिसर में आई थी। तभी उसके पति ने उसका रास्ता रोक लिया और कहा कि खर्चे का केस उठा लाे। उसने केस उठाने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी और केस न उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...