पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापक पिता की तलाश के लिए पुलिस से गुहार

अध्यापक पिता की तलाश के लिए पुलिस से गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 फरवरी से लापता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर में कार्यरत गणित अध्यापक की तलाश करने की मांग को लेकर सोमवार को उनके पुत्र ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पिता स्कूल के पूर्व प्राचार्य के मानसिक रूप से परेशान करने पर घर से लापता हुए थे। उन्होंने मामले की जांच कर पिता की तलाश करने की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सारंगपुर निवासी गणित अध्यापक के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि वह वह भारतीय सेना में कार्यरत है। उसके पिता धर्मपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर में गणित अध्यापक के पद पर कार्यरत है। 24 फरवरी 2018 को घर से स्कूल के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं आए तो उन्होंने काफी तलाश की। इसके बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल के पूर्व प्राचार्य पवन दलाल उनके पिता को टार्चर करते थे और बिना किसी कारण के उनका वेतन रोके रखा। उनकी सर्विस बुक भी छीपा दी थी। उनके स्थान पर आए प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने पवन दलाल के पास सर्विस बुक के लिए दो-तीन रजिस्ट्री करवाई लेकिन कुछ दिनों बाद सर्विस बुक स्कूल में ही मिली। उनका वेतन न निकलवाने व स्कूली परेशानी से वे काफी दिनों से मानसिक रुप परेशान रहते थे।

खबरें और भी हैं...