भिवानी| विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में जल अधिकार मटका फोड़ प्रदर्शन कर डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू पार्क में जमा हुए। साढ़े 11 बजे किरण चौधरी नेहरू पार्क में पहुंची जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शनकारियों का काफिला हांसी गेट की तरफ रवाना हुआ।
समाचार पेज 4 पर