पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष एसपी से मिला

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष एसपी से मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव पटाैदी में एक परिवार के सदस्याें पर जान लेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को पीड़ित पक्ष के लोग एसपी से मिले। एसपी ने मौके पर तोशाम के डीएसपी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसपी को दिए ज्ञापन में पीड़ित पक्ष के लोगांे ने बताया कि के गांव पटौदी निवासी सुरेंद्र व सतीश दस मई को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के चार लोग पिस्तौल व कुल्हाड़ी लेकर उनके पास पहुंचेत। हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित बार पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। जबकि हमलावर उन्हें अब भी बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे है। इससे पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना है और हमलावर पीड़ितों को गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

मामले को लेकर पीड़ित पक्ष सोमवार को एडवोकेट मीना की अगुवाई में एसपी से मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राजेश चौधरी, कन्हैया, पार्वती, कर्मबीर, राकेश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...