पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवारी बैठाने पर रोडवेज व निजी बस चालकों के बीच हंगामा

सवारी बैठाने पर रोडवेज व निजी बस चालकों के बीच हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज बस के आगे से सवारियां भरने पर बवानीखेड़ा सामान्य बस स्टैंड पर सोमवार को रोडवेज कर्मियों व प्राइवेट बस चालकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण प्राइवेट बस परिचालकों को सवारियों के पैसे वापस करने पड़े। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में भविष्य में रोडवेज बसों के आगे से सवारियां न उठाने की शर्त पर दोनों पक्षों में समझौते के बाद ही मामला शांत हुआ।

बवानीखेड़ा बस स्टैंड के इंजार्च अजमेर कुमार ने बताया भिवानी बस स्टैंड से सुबह 9 बजकर 46 मिनट तथा 10 बजकर 14 मिनट पर दो प्राइवेट बसों का टाइम हांसी तक है। इसी दौरान प्राइवेट बस चालक रोडवेज बस के आगे से हिसार की सवारियों को बस में बैठाकर भगा ले आए। जैसे ही बस बवानी खेड़ा पहुंची रोडवेज कर्मियों ने सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस चालकों से विरोध जताया। इस पर दोनों के बीच हंगामा हो गया। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड के मैन गेट पर ताला जड़ दिया। हंगामा देख सवारियों ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। जिसमें ज्यादातर सवारियां हांसी की बजाए हिसार की थी। जबकि भिवानी से हांसी की तरफ जाने वाली एक भी प्राइवेट बस का परमिट हिसार तक नहीं है। दो घंटे बाद सूचना मिलने पर रोडवेज इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। मामले की जानकारी जीएम सतीश कुमार को दी।

बसों के चालान काटने के मैसेज भेजा है

हरियाणा रोडवेज को आर्थिक हानि पहुंचाने की एवज में दोनों प्राइवेट बसों के चालान काटने के लिए आरटीओ को मैसेज भेजा गया है।\\\'\\\' सतीश कुमार, एसडीएम एवं अतिरिक्त कार्यभार रोडवेज महाप्रबंधक।

खबरें और भी हैं...