शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों के धरने का सोमवार को अध्यापक संघ ने समर्थन किया और 24 मई को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने व 29 मई को शिक्षा विभाग के निदेशालय स्थित पंचकुला में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भिवानी में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को मांगों व मुद्दों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जांच का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व हेमसा की मीटिंग वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष कौशिक की अध्यक्षता में हुई। संचालन दुलीचंद यादव ने किया। बैठक में हेमसा की उप प्रधान शर्मिला हुड्डा ने हेमसा की तरफ से बोर्ड कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन की घोषणा की।
धरने पर ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संदीप सिंह सांगवान, नरेंद्र दिनोद, यादवेंद्र शर्मा, महेंद्र बडाला, राजेश लांबा, सत्यवीर स्वामी, रामकरण, अनिता दहिया, संतोष भड़, पवन शर्मा, सुखबीर यादव, देवेंद्र कुमार, ठाकुर प्रदीप सिंह, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे। बता दें कि शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी नेताओं पर दर्ज मुकदमों को रद्द कराने व अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी बोर्ड में धरने पर बैठे हैं। हर रोज दो कर्मचारी धरने पर बैठते हैं। सोमवार को सत्यवीर व सिंह रंगा व ईश्वर नागर धरने पर बैठे।