डीसी एवं बाल भवन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डाॅ. अंशज सिंह ने बताया कि नई भर्ती करके स्कूल में स्टाफ सदस्यों के रिक्त पदों को भर दिया गया है। अब बाल भवन स्कूल में स्टाफ सदस्यों की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी के सेवानिवृत प्राचार्य एवं शिक्षाविद् सीताराम शर्मा को बाल भवन पब्लिक स्कूल का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतरीन माहौल व शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे बच्चों को शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।