पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने जल अधिकार मटका फोड़ प्रदर्शन कर मांगा भिवानी व महेंद्रगढ़ के लिए पानी, दो घंटे सरकुलर रोड रहा जाम

कांग्रेस ने जल अधिकार मटका फोड़ प्रदर्शन कर मांगा भिवानी व महेंद्रगढ़ के लिए पानी, दो घंटे सरकुलर रोड रहा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, 900 में 870 गांवों में बताई पानी की किल्लत

सुबह 11 बजे कार्यकर्ता नेहरू पार्क में हुए एकत्रित

भास्कर न्यूज | भिवानी

विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में जल अधिकार मटका फोड़ प्रदर्शन कर डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू पार्क में जमा हुए। साढ़े 11 बजे किरण चौधरी नेहरू पार्क में पहुंची जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का काफिला हांसी गेट की तरफ रवाना हुआ। किरण चौधरी महिलाओं के साथ सिर पर मटका रखकर आगे आगे चल रही थी। हांसी गेट पर किरण चौधरी व अन्य महिलाओं ने मटके फोड़े और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

हांसी गेट से किरण चौधरी व कांग्रेस के अन्य नेता रथ नुमा वाहन में सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने लगभग आधा घंटे तक लघु सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि सरकार भिवानी-महेंद्रगढ़ जिलों के साथ पानी के मामले में अन्याय कर रही है। क्षेत्र के 900 में 870 गांवों में पानी की किल्लत है। नहरी पानी तो दूर, लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर भाजपा व इनेलो केवल नौटंकी कर रही हैं, जबकि दोनों इसे लेकर कभी गंभीर नहीं रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनविरोधी व जनता की अनदेखी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि वाले समय में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हर हाल में धराशाही होंगी। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सीएम से क्षेत्र में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री डाॅ. वासुदेव शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, कृष्ण लेघां, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक राधेश्याम, पूर्व विधायक नरेश यादव, अशोक बुवानीवाला, राम प्रताप शर्मा, परमजीत मड्डू, सुभाष बापोड़ा, विजय खोरड़ा, सुरेंद्र परमार, अजीत फौगाट, राव अभिमन्यु, मुकेश पहाड़ी, राज बाला श्योराण, देवराज महता, हरी सिंह सांगवान, शीशराम, राजू मान, छोटू लेघां व बलवान पार्षद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...