भिवानी | भिवानी सैनी युवा टीम की बैठक हनुमान ढाणी स्थित सैनी धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिल्लू सैनी ने की। सर्वसम्मति से राजकुमार सैनी बागड़ी को प्रधान, उप प्रधान एडवोकेट नवीन, महासचिव सोनू सैनी, सचिव हेमंत सैनी, कोषाध्यक्ष हंसराज सैनी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट जोगेंद्र सैनी, प्रवक्ता सुनील सैनी एवं कार्यकारिणी सदस्य संदीप सैनी, सुरेंद्र सैनी, सुनील सैनी, राजेश सैनी, आनंद सैनी, सतीश सैनी, सुरेंद्र सैनी, सुंदर सैनी, रवि सैनी, अनिल सैनी, पवन सैनी, रोहित सैनी, बिल्लू सैनी, नवीन सैनी, सुनील सैनी सभी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त प्रधान ने बताया कि समाज के गरीब बच्चों के लिए व बेटियों मुफ्त शिक्षा,रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप व पूरे भारत में युवा टीम का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय बैठक कर सभी युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप, सुरेश, सतबीर, नरेश, सुरेंद्र, दीपक, बलवान, पंकज रहे।