पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायाेमीट्रिक पंचिंग से मिलेगा ईएसएम कैंटीन में सामान

बायाेमीट्रिक पंचिंग से मिलेगा ईएसएम कैंटीन में सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्स सर्विसमैन सैनिक कैंटीन में 22 मई से बायोमीट्रिक मशीन में रजिस्ट्रेशन के बाद ही उंगली लगाने से पूर्व सैनिक व सैनिकों को राशन मिल सकेगा। कार्ड धारक को खुद सामान लेने के लिए कैंटीन में आना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था के बाद कोई भी अन्य व्यक्ति कैंटीन कार्ड का उपयोग नहीं कर पाएगा।

रेलवे रोड स्थित एक्स सर्विस मैन कैंटीन में उंगली के फिंगर प्रिंट रजिस्ट्रेशन के लिए चार बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएगी। मशीनें मंगलवार दोपहर बाद कार्य शुरू कर देंगी। कैंटीन कार्ड धारकों से बायोमैट्रिक मशीन में उंगली का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। इसके बाद ही कैंटीन में सामान लेने के लिए रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।

कार्ड धारक को खुद सामान लेने के लिए कैंटीन में आना पड़ेगा, आज दोपहर से शुरू हाे जाएगी व्यवस्था

ये होगा लाभ

कोई दूसरा व्यक्ति कार्ड धारक के कार्ड से सामान नहीं ले पाएगा।

इससे कालाबाजारी भी बिल्कुल बंद हो जाएगी।

केवल कार्ड धारक ही कैंटीन में सामान खरीद पाएगा।

हर माह कटते हैं छह हजार बिल

भिवानी स्थित एक्स सर्विस मैन कैंटीन में प्रति माह लगभग छह हजार बिल कटते हैं। इनमें एक हजार बिल सर्विसमेन के होते हैं जबकि पांच हजार बिल एक्स सर्विस मैन के होते हैं। नई व्यवस्था के बाद सर्विस मैन के प्रति माह कटने वाले एक हजार बिलों में काफी कमी आएगी। क्योंकि ड्यूटी पर तैनात सैनिक के परिवार के सदस्य अब सैनिक के कैंटीन कार्ड से कैंटीन में सामान नहीं ले पाएंगे हालांकि सैनिक परिवार के सदस्यों का कार्ड है तो वे सामान ले सकेंगे।

ये आएगी दिक्कत

कार्ड धारक के परिवार का कोई भी सदस्य अब कैंटीन में सामान नहीं खरीद पाएगा। ड्यूटी पर तैनात सैनिक अपनी परिवार को कैंटीन कार्ड देकर ड्यूटी पर चलते जाते हैं। पीछे से परिवार का कोई भी सदस्य कार्ड से सामान खरीद लेता था। नई व्यवस्था के बाद अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

जिस कार्ड धारक सैनिक की आयु 75 या इससे अधिक हैं और उनके फिंगर प्रिंट

मैच नहीं करेंगे तो उन्हें भी सामान नहीं मिल पाएगा। हालांकि कैंटीन मैनेजर की वेरिफिकेशन के बाद उन्हें सामान दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

इसलिए पड़ी जरूरत

कैंटीन के सामान की कालाबाजारी रोकने व सैनिक परिवारों के आसपास पड़ोस के व्यक्तियों के भी सैनिक या परिवार से कैंटीन का सामान मंगवाने की शिकायतों के चलते यह कदम उठाया गया है। दो महीने पहले कैंटीन में सामान लेने की सीमा तय की गई थी। इसी कड़ी में अब बायोमैट्रिक मशीन से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

केवल कार्डधारक को ही मिलेगा सामान

एक्स सर्विसमेन कैंटीन के प्रबंधक कर्नल ब्रह्म सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से पूर्व सैनिक व सैनिकों को काफी लाभ मिलेगा क्योंकि अब कैंटीन में कार्डधारक को ही सामान मिल सकेगा। मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी

खबरें और भी हैं...