भिवानी | एमसी कालोनी में सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक की गई। इस बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के बारे में विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार का ध्यान दिलाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में बसों में यात्रा करने की आयु सीमा को रेलवे की तरह महिला 58 वर्ष व पुरूषों के लिए 60 वर्ष होने पर 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की गई। इसी प्रकार से सम्मान भत्ता की आयु सीमा को 55 वर्ष करने की मांग की गई। इस मौके पर पदम सिंह चौहान, महावीर सिंह, रघबीर सिंह बोहरा, नंदलाल, वेद प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, पूर्णमल शर्मा, रामकिशन, सुभाष छाबड़ा, प्रेम प्रकाश सोनी मौजूद थे।