भिवानी | लोकतंत्र सुरक्षा मंच के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सैनी को बनाया गया। यह निर्णय लोकतंत्र सुरक्षा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंच के युवा प्रदेशाध्यक्ष रणजीत कंबोज ने झज्जर में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में लिया। बैठक में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश राव पायलेट थे। रमेश राव पायलेट ने सांसद राजकुमार सैनी के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा की कार्यकारिणी में नए युवा नेताओं को शामिल किया। इसमें मंच के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सूर्यवंशी सुरेश सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणबीर भाट्टी व सचिन महता को युवा मोर्चा का शहरी जिला अध्यक्ष एवं युवा ब्राह्मण नेता मुकेश हिंदू उमरावतिया को युवा मोर्चा का भिवानी हलका अध्यक्ष, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद थिलोड एवं नवीन शर्मा को भिवानी हलका सचिव मनोनीत किया गया। भिवानी में इस सप्ताह में युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित कर युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक युवा सम्मेलन किया जाएगा।